बाबर खान शहर का माहौल खराब न करे , नही तो उनके खिलाफ शहर की शांति भंग करवाने की साज़िश का करेंगे केस : हेमन्त पाठक
जमशेदपुर : कर्नाटक में हिजाब और भगवा अगोची की आग अब झारखंड में भी लग चुका है डोरेंडा कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं के द्वारा प्रदर्शन और मानगो के जवाहरनगर में प्रदर्शन किया गया , जिसका मैं घोर शब्दो मे निंदा करता हूँ , कर्नाटक की आग से पूरे झारखंड को जलाने की साज़िश शुरू हो चुकी है जिसका उदाहरण है कल बाबर खान के द्वारा इस मामले में कर्नाटक सरकार का पुतला दहन करना, जहाँ यह मामला ही नही है। वहां पर इस तरह के प्रदर्शन से शांति भंग होगा और अगर इसी तरह हिंदूवादी छात्र सड़क पर आ जाये तो माहौल खराब हो सकता है। इस मामले में जिला प्रशासन गंभीरता से कदम उठाए। नही तो आजसू छात्र संघ सड़क पर उतर का आंदोलन करेगा कोल्हान के छात्र नेतागण समझदार है अगर इस तरह का विवाद यहां होता है तो कॉलेज स्तर पर हम सभी लोग मामला को खत्म करवा देंगे लेकिन इस आड़ में भड़काने बाले नेताओ पे अंकुश लगाने की आवश्यकता है।