September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

Axiom मिशन-4: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का संदेश, 41 साल बाद भारतीय की वापसी, ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने

1 min read

न्यूज़टेल डेस्क:भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष से एक वीडियो संदेश साझा करते हुए देशवासियों को “अंतरिक्ष से नमस्कार” कहा। यह ऐतिहासिक मिशन 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसX के फाल्कन-9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से लॉन्च हुआ। शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर बढ़ते हुए यह संदेश दे रहे थे।

शुभांशु इस मिशन के पायलट हैं और वे 41 वर्षों के अंतराल के बाद अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वे ISS पर जाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। उनके साथ इस मिशन में अमेरिका की पैगी व्हिटसन, हंगरी के टिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोश उजनांस्की शामिल हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री 14 दिनों तक ISS पर रहकर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनमें 7 भारतीय प्रयोग भी शामिल हैं। वीडियो में शुभांशु ने ज्ञान का प्रतीक बताकर एक खिलौना हंस भी दिखाया।

शुभांशु के माता-पिता आशा शुक्ला और शंभु दयाल शुक्ला ने लखनऊ से बेटे की इस ऐतिहासिक उड़ान को देखकर गर्व जताया। वहीं, उनकी पत्नी कामना शुक्ला ने भी इस उपलब्धि को देश का गौरव बताया। शुभांशु अपने साथ अंतरिक्ष में गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा, आम का रस, और भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के सम्मान में एक विशेष स्मारिका भी लेकर गए हैं। स्पेसX ने इस मिशन की लाइव ट्रैकिंग लिंक भी जारी की है, जिसके अनुसार ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 26 जून को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे ISS से डॉक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.