अटल जी का भारतीय राजनीति में योगदान अविस्मरणीय है उसे भुलाया नहीं जा सकता : जटा शंकर पांडेय
चांडिल : नारायण आईटीआई लूपुंगडीह चांडिल में भारत रत्न से सम्मानित तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक आदरणीय प्रोफेसर जटा शंकर पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेई का भारतीय राजनीति में जो योगदान है वह अविस्मरणीय है उसको भुलाया नहीं जा सकता एक ऐसा व्यक्तित्व जो पक्ष का भी नेता था विपक्ष का भी नेता था देश का भी नेता था विदेश का भी नेता था जिनके लिए सभी लोग बराबर थे किसी को भेदभाव के दृष्टिकोण से नहीं देखा। इनके नेतृत्व में वैज्ञानिकों के द्वारा परमाणु परीक्षण किया गया जो देश के भविष्य के लिए बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थान के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे जो निम्न प्रकार है, प्रोफेसर जटाशंकर पांडे, प्रिंसिपल अमित कुमार, पवन कुमार महतो अजय कुमार मंडल, निमाई मंडल, गौतम कुमार, शांतिराम महतो आदि मौजूद थे।