विधानसभा अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को दी सलामी, शहीदों को किया नमन
राँची: 75वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा में झंडोत्तोलन किया। विधानसभा परिसर में सुबह 9:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष ने झंडा तोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन खास तौर पर मौजूद थे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले महानुभव को याद करने का आज दिन है उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उनकी बदौलत आज हम खुल कर सांस ले पा रहे हैं ।हम स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। हम देश के शहीदों के भी कुर्बानियों को भी दिल से याद करते हैं। राज्य वासियों को इस खास दिन की बधाई।