September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

अशोक का मतलब होता है जहां शोक ना हो

1 min read

जमशेदपुर : आनंद मार्ग कि ओर से दुर्लभ प्रजाति के सीता अशोक पौध का निशुल्क वितरण कल 6 जुलाई  गदरा में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक में दुर्लभ प्रजाति के लगभग 100 दुर्लभ प्रजाति के सीता अशोक पौध का निशुल्क वितरण गदरा में कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए किया गया. लोगों को सुनील आनंद ने  बताया कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं  प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से , प्राकृतिक में जो प्राकृतिक असंतुलन बना हुआ है उसी के कारण आज पृथ्वी असंतुलित है इसका सबसे बड़ा मुख्य कारण पर्यावरण की कमी प्राकृतिक के इसी कमी को पूरा करने के लिए आनंद मार्ग की ओर से एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है  गदरा मैं देहात से आए लोगों के बीच दुर्लभ प्रजाति के लाल फूल वाला सीता अशोक   लगभग 100 लोगों के बीच  वितरित किया गया तथा साल, सागवान एवं फलदार पौधे भी वितरित किए गए. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर के सुनील आनंद का कहना है कि आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने यौगिक चिकित्सा एवं द्रव्य गुण एवं कृषि कथा में अशोक की उपलब्धता एवं औषधीय महत्व के विषय में चर्चा करते हुए बताते हैं कि सीता अशोक शो प्लांट के रूप में लगाए जाने वाले अशोक से भिन्न है। अशोक फूल अधिकांश क्षेत्रों में लाली फूल लिए होते हैं किंतु सुनहरे और पीले अशोक फूल भी होते हैं। अशोक अतिगर्म अंचल, अति शीतल अंचल छोड़कर भारत में सभी जगह अशोक का पेड़ होता है। अशोक का फूल, छाल और मूल नाना प्रकार के औषधीय बनाने में काम आते हैं। विशेषकर विभिन्न प्रकार महिलाओं से संबंधित व्याधियों में अशोक के औषधीय गुण सर्व स्वीकृत है। अशोकासव, अशोकारिष्ट औषधियां अशोक से बनती है। पौराणिक नवपत्रिका( 9 पौधे के पत्तों से बनी देवी मूर्ति) में अशोक अनंतम है। अशोक की अधिष्ठात्री तांत्रिक देवी का नाम है शोकरहित। अशोक का मतलब होता है जहां शोक ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.