November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

आर्टिस्ट्स ऑफ झारखंड : ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी का किया आयोजन

1 min read
  1. संस्कृति के संरक्षण के लिए कला का प्रदर्शन अनिवार्य: प्रणय प्रबोध
  2. विश्व आदिवासी दिवस पर आर्टिस्ट्स ऑफ झारखंड ने ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी का किया आयोजन विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आर्टिस्ट्स ऑफ झारखंड के मंच पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड सहित अन्य राज्य के कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने आदिवासियों की जीवनशैली और लोक कलाओं को दर्शाते हुए पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में भाग लेने वालों में से मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल कोलकाता की नलिनी श्रीवास्तव ने आदिवासी समाज में होने वाले विशेष आयोजनों पर होने वाले नृत्य और वाद्य यंत्र की पेंटिंग बनायी। वहीं गिरिडीह की मनिका सिन्हा ने घरेलू आदिवासी महिला का चित्रण किया। रांची स्थित तमाड़ के मनीष कुमार महतो ने ग्रामीण आदिवासी जीवन को चित्रित करते हुए दाम्पत्य प्रेम को दर्शाया है और झारखंड के राजकीय नृत्य छ‌ऊ कलाकार का चित्रण किया। सरायकेला-खरसावां के सौरभ प्रामाणिक ने आदिवासी संस्कृति को दर्शाता हुए अन्न में जीवन की महत्ता को बताया है। वहीं हजारीबाग के जोगेन्द्र ने आदिवासी कृषक महिलाओं का विशेष चित्रण किया है।आर्टिस्ट्स ऑफ झारखंड के संचालक प्रणय प्रबोध ने प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए कला को महत्व देना अनिवार्य है। क्योंकि समाज में जो कुछ भी हमें नजर आता है, हम उसे कला के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन में तरंग ग्रुप हजारीबाग के निदेशक अमित कुमार गुप्ता, अमर जिंदगी के संस्थापक अमरकांत राय, अदिति साह, ओम प्रकाश कुमार, आकाश सरोज सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.