February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

आर्मी चीफ जनरल नरवणे को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन की कमान

1 min read

नई दिल्ली : जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन बनाये जाने की सूचना है। बता दें कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(CDS) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद फिर से पुरानी व्यवस्था अस्थायी रूप से शुरू हो गयी है। सीडीएस के पद से पहले देश में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी कार्यरत थी। सीडीएस से पहले चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी ही तीनों सेनाओं के बीच कॉर्डिनेशन का काम करती थी।

जनरल एमएम नरवणे सबसे सीनियर हैं,

इसलिए उन्हें इस कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कमेटी में तीनों सेना के प्रमुख शामिल होते हैं। सूत्रों के अनुसार जब तक नया सीडीएस नियुक्त नहीं हो जाता, तब तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। नियमानुसार सीडीएस की गैर मौजूदगी में वरिष्ठ प्रमुख चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करते हैं। चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ जो सीडीएस को रिपोर्ट करते थे, अब जनरल एमएम नरवणे को रिपोर्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.