अंसार खान ने घर-घर जाकर चलाया सदस्यता अभियान
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अंसार खान के नेतृत्व में घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर (14) और जवाहर नगर रोड नंबर (13) ए, और रोड नंबर 13 सी में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। अंसार खान ने कहा जो दूसरी पार्टी के लोग सदस्य अभियान में जुड़े हैं उनको कांग्रेस पार्टी का मफरल पहनाकर स्वागत करके उन्हें सदस्य फार्म भर कर रसीद दिया गया। आज सदस्य अभियान में रुकैया खातून महासचिव, नाज परवीन, मुस्ताक अहमद, रेशमा परवीन, मोहम्मद साकिब, आदिल खान ने सहयोग किया।