October 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

अंसार ख़ान पहुंचे अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश जिला बुलंदशहर

न्यूज़ टेल/डेस्क: आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश जिला बुलंदशहर बाराबस्ती चंदियाना में पहुंचे।

पैतृक गांव पहुंचने पर सबसे पहले अपने दोस्त डॉक्टर जुबैद उर रेहमान उर्फ बब्बन मियां की कोठी पर पहुंचे। कोठी पहुंचने पर डॉक्टर जुबेर उर रहमान ने अंसार खान का जोरदार स्वागत किया। अंसार खान और जुबैद उर रहमान उर्फ बब्बन मियां बचपन के दोस्त और दसवीं क्लास तक एक साथ पढ़े हैं। जुबेद उर रहमान के पूरे भारत में एक अलग पहचान है जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय दस्तकार संगठन, भारत सरकार रेल मंत्रालय सदस्य, भारत सरकार राष्ट्रीय महासचिव, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, इन विभाग के पद पर हैं और उन्होंने काफी उपलब्धियां हासिल की हैं।

सिंगापुर में सोशल वर्क के लिए लीगेसी इंटरनेशनल अवार्ड (2019) से सम्मानित, होटल शांग्री ला इरोज में सोशल वर्क के लिए भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित, सर्वोदय एजुकेशनल ग्रुप कोटा राजस्थान द्वारा सम्मानित, वतन समाचार द्वारा वतन के रतन पुरस्कार से प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सम्मानित, एशिया पेसिफिक चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडिया द्वारा यंग अचीवर् अवार्ड से सम्मानित अनेक जगहों से सम्मानित किया गया।

दूसरी ओर जुबेद उर रहमान ने अपने पैतृक गांव में मधुसूदन गौशाला बनाई है जिसमें लगभग डेढ़ सौ गाय पाली गई है इन गायों का दूध हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के गरीब लोगों के बीच नित्य शुल्क बांटा जाता है। जुबेद उर रहमान हमेशा गायों की रक्षा करते है। इस मधुसूदन गोशाला को भारत के हर कोने से लोग देखने को आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.