अंसार खान ने फकीर चन्द्र अग्रवाल के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान
धालभूमगढ : नरसिंहगढ पंचायत समिति सदस्य के पद पर समाज सेवक फकीर चन्द्र अग्रवाल के चुनाव प्रचार करने के लिए और अपने मित्र को समर्थन देने के लिए समाज सेवक अंसार खान ने फकीर चन्द्र अग्रवाल के पक्ष में आम जनता से आग्रह और अनुरोध किया। अंसार खान ने चुनाव प्रचार में पदयात्रा करते हुए सभी से अनुरोध किया ऐसे शख़्स को वोट दें जो शख़्स सभी मज़हब के लोगों को एक साथ लेकर चले और आम जनता के बीच में हमेशा खड़ा रहे। आज सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक नरसिंहगढ़ गांव, डोर टू डोर और तमाम पार्टी के लोगों से संपर्क किया गया। सभी ने फकीर चंद्र अग्रवाल को समर्थन देने के लिए कहा। आज चार चक्का, पटनायक सोल, स्टेशन रोड, बॉस कॉलोनी, ब्लॉक रोड इन क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली गई। इसमें सहयोग किया इमाम उल हक़ हेडमास्टर रिटायर, गौरव अग्रवाल, चुन्ना अली, आदिल मुर्तजा, महेंद्र अग्रवाल, अर्जुन ठाकुर, वासुदेव सिंह, मोहम्मद जैनुल, अंसार अली, सुभाशीष साहू, सीताराम साहू आदि ने सहयोग किया।