सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अंसार खान ने चलाया सदस्ता अभियान
1 min read
जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, महामंत्री के सी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष विजय खा के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी का बुथवार सदस्ता अभियान जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र में बुथवार सदस्यता अभियान घर-घर पर जाकर चलाया गया। जिसमें लोगों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने का अनुरोध किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने सदस्यता फार्म भरा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यता अभियान बुथवार चलाया जा रहा है। साथ ही सदस्य बनने वाले व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 भी जमा लिया जा रहा है, लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, सदस्यता अभियान चलाने के क्रम में लोगों से कहा कि कांग्रेस पार्टी 136 वर्ष पुरानी पार्टी है, सही मायने में देश को कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है। अंसार खान ने बीजेपी और आरएसएस की नीतियों को उजागर करते हुए कहा यह सरकार अमीरों की है गरीबों के नहीं, देश बचाना है कांग्रेस को जरूर लाना है और बीजेपी को केंद्र से हटाना है। तभी गरीबों का भला हो सकता है। आज बुथ संख्या (302) (299) एवं(243) में सदस्यता चलाया गया।सदस्यता अभियान में हाजी अब्दुल लतीफ, गुलाम सरवर, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद साकिब ने सहयोग किया।