अंसार खान तो हैं उत्तर प्रदेश में लेकिन उनका दिल जमशेदपुर में
1 min read
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अंसार खान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के अपने पैतृक गांव 12 बस्ती चंदियाना में हैं। अंसार खान ने कहा मेरे अजीज रिश्तेदार मोहम्मद रईस खान की ज्यादा तबीयत खराब है जो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। अंसार खान ने कहा कई वर्षों तक फौज में रहकर भारत की रक्षा की। दिल्ली में इलाज होने के बाद आज डॉक्टरों ने सलाह दिया है घर पर ही रख कर सेवा करें। अंसार खान ने कहा आज पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में “संवाद”प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में शामिल ना होने का बहुत अफसोस है। इस सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी द्वारा जो दिशा निर्देश दिए जाएंगे इंशाल्लाह जमशेदपुर में 16 मार्च को पहुंचकर रात दिन मेहनत करके पूरा करने की कोशिश करेंगे।