अंसार खान ने मानगो में कई स्थानों पर लगवाया बिजली का खंभा
1 min read
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर 14 जेएमएम ऑफिस के सामने और क्रॉस रोड नंबर 14 इन क्षेत्र में पोल लगाने का काम किया गया। अंसार खान ने कहा मानगो क्षेत्र से कई लोगों की शिकायत आई थी कुछ जगह पर बिजली पोल लगे हुए नहीं थे और कहीं पर पोल गिरने के कगार पर थे। मानगो क्षेत्र के पोलो की समस्याओं को लेकर 2 माह पहले बिष्टुपुर जीएम से मुलाकात किया गया था। इसके बाद मानगो में विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार को बिजली के पोल के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। ठेकेदार अरुण झा ने पोल और लेवर को जवाहर भेजा गया। और अभी गुलाब बाग फेस 2 में भी पोल लगाने के काम किया जाएगा। अंसार खान ने विद्युत कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। बसतीवासियों ने मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक प्रतिनिधि अंसार खान का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया।