अंसार खान ने मानगो के कई इलाके में कराया लाइटों को दुरुस्त
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि एवं झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के प्रदेश सचिव अंसार खान के नेतृत्व में मानगो के कई क्षेत्रों में लाइट को ठीक कराया गया। अंसार खान ने कहा रमजा़न उल मुबारक महीना होने के कारण जल्द से जल्द सभी लाइटों को ठीक कराया जाएगा। जिससे लोगों को रात में अंधेरे से छुटकारा मिल सके और लोगों को मस्जिदों में जाने से परेशानी ना हो। आज जाकिर नगर क्रॉस रोड नंबर 8, समता नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम रोड ऊपर से लेकर नीचे तक, रोड नंबर 4 आजा़द नगर, जवाहर नगर रोड नंबर 13, इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। इनको ठीक कराने के लिए मानगो अक्षे्स कार्यालय के सिटी मैनेजर निषात जी ने इलेक्ट्रीशियन रिंकू और ऑटो ड्राइवर हेल्पर जितेंद्र को भेजा गया।