अंसार खान ने पश्चिमी विधानसभा के कई इलाके में कराई स्ट्रीट लाइट की मरम्मती
जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के सचिव अंसार खान के नेतृत्व में मानगो के कई क्षेत्रों में लाइटों को ठीक कराया गया। रोड नंबर( 3) ईस्ट पुरुलिया रोड नंबर सिबतैन मस्जिद, ओल्ड पुलिया रोड नंबर 5 वेस्ट, कुली रोड नंबर 9 नूरानी मस्जिद लाइन, बावन घोड़ा चौक रोड नंबर (11) पारडीह रोड गुलाब बाग फेस टू क्षेत्र, और पारडीह रोड केला बागान। जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 इरफान डॉक्टर क्लीनिक के सामने, डिमना बस्ती हयात नगर इन क्षेत्रों में स्टीट लाइटों को चयन और दुरुस्त कराया गया। आज के कार्य करने के लिए मानगो नोटिफाइड के सिटी मैनेजर निषातजी सर ने इलेक्ट्रीशियन मिस्त्री रिंकू, हेल्पर चंदन को भेजा। इस कार्य करने के लिए अंसार खान का सहयोग मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अयूब मोहम्मद कफील और बस्तीवासियों ने किया।