भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर अनमोल वर्मा “पप्पु” का हुआ स्वागत सह अभिनन्दन समारोह
जमशेदपुर : भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व युवा अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” को भाजपा किसान मोर्चा झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये जाने पर सुन्दरनगर के नीलडूंगरी चौक में भाजपा युवा नेता पिंटू चाकिया के नेतृत्व में जोरदार व भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।मौके पर मौके पर पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजयुमो जिला मंत्री गणेश सरदार, एस. टी मोर्चा जिला मंत्री मनोज सरदार, एस टी मोर्चा सुन्दरनगर मण्डल के अध्यक्ष मंगल केराई, अमित मिश्रा, कृष्णा हेम्ब्रम, विशाल चाकिया, समीर मार्डी, तुषार पूर्ती, दुर्वासा हो, प्रभात मुर्मू, भारत मुर्मू, पाथर दिग्गी, पुचू दिग्गी, मोचीराम हेम्ब्रम, अरविंद कुमार, धीरेंद्र वर्मा एवं भाजपा के ऊर्जावान युवा साथी उपस्थित रहे।
