अंकित आनंद का प्रयास लाया रंग सड़क सत्याग्रह आंदोलन हुआ सफ़ल
जमशेदपुर : 14 दिसंबर को घोड़ाबंधा मुख्य सड़क का सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी और जिप अध्यक्ष बुलु रानी सिंह करेंगे शिलान्यास। घोड़ाबंधा की मुख्य सड़क की बदहाल और जर्जर अवस्था को लेकर पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद लगातार चला रहे थें सड़क सत्याग्रह आंदोलन।अंकित ने आरोप लगाया था कि शहर का सबसे वीआईपी रोड राजनीति और सरकारी उपेक्षा का शिकार बन चुका है। अंकित ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी के अलावे विशेष रूप से जिला उपायुक्त सूरज कुमार का जताया आभार।