June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

शुक्रवार देर रात टाटा-रांची हाईवे में हुआ एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 14 सदस्य हादसे का हुए शिकार, 4 की मौके पर हुई मौत, अन्य इलाजरत

1 min read

न्यूज़ टेल/चांडिल: आए दिन भारत में सड़क हादसों की वजह से न जाने कितने मासूम अपनी जान गंवा बैठते हैं। खास कर जब बात NH, HIGHWAY की करें तो तेज रफ्तार ने लोगों को डर कर रहने पर मजबूर कर रखा है। कई लोग ऐसे भी हैं जो ट्रैफिक नियम का पालन कर गाड़ी चलाते हैं मगर फिर भी सामने से आ रही तेज़ रफ्तार की गाड़ी उनके लिए मौत का फरमान बन के आती है।

देर रात हुआ एक्सीडेंट

ऐसा ही कुछ कल शुक्रवार देर रात हुआ। दरअसल देर रात जमशेदपुर में एक ही परिवार के 14 सदस्य HIGHWAY की चपेट में आ गए। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जनकारी के मुताबिक वे सभी आपस में रिश्ते में माँ, बाप, बेटी व चाचा थे। जानकारी के मुताबिक देर रात 12 बजे के करीब टाटा – रांची हाइवे में अज्ञात ट्रेलर ने टेंपू को टक्कर मार दी। टेंपू में 14 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के थे।

घायलों का चल रहा है इलाज

सभी घायलों का एमजीएम में ईलाज चल रहा है। इनमें कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना शुक्रवार देर रात 12 बजे की है। स्थानीय युवक शेखर गांगुली सभी घायलों को बचाने के लिए काफी मशक्कत की साथ स्थानीय क्लीनिक ले गये थे। लेकिन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को एमजीएम भेजवाया गया।

(तस्वीर: शेखर गांगुली को ट्रिब्यूट देने के लिए आर्टिस्ट ने बनाई थी ये चित्र)

कौन हैं शेखर गांगुली

शेखर गांगुली को चिल्गू हाईवे के आसपास के क्षेत्र में “हाईवे किंग” के नाम से भी जाना जाता है। ये पहला एक्सीडेंट नहीं है जिसमे वे जान बचाने के लिए सामने आए हैं। इसके पहले भी कई लोगों की जान उन्होंने बचाई है। हाईवे में एक्सीडेंट होने पर जैसे ही शेखर को जानकारी मिलती है वे घटनास्थल पहुंच जाते हैं। जितना जल्द हो सके घायल को अस्पताल पहुंचाते हैं। कई लोगों की जान भी उन्होंने बचाई है।

न्यूज़ टेल अपील

न्यूज़ टेल आपसे अपील करता है की तेज़ रफ्तार के रोमांच में न आएं। गाड़ी हमेशा ट्रैफिक नियम का पालन करते हुए चलाएं। सभी सड़क में स्पीड लिमिट के निर्देश हेतु साइन बोर्ड लगे रहते हैं। उनका पालन जरुर करें। आपकी सुरक्षा अपने हाथ में है। नशा का सेवन कर गाड़ी कभी न चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.