अमित सिंह ने किया टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री अध्यक्ष का अभिनंदन
                जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने टाटा मोटर्स यूनियन के कार्यालय में जाकर टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह को टाटा मोटर्स यूनियन के चुनाव में जीत पर एवं पुनः महामंत्री अध्यक्ष बनने पर आरके सिंह, गुरमीत सिंह तोते को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया साथ ही साथ नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। जिला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि में भी बाई 6 कर्मचारी हूँ। जिस तरह से हमारे नेता आरके सिंह हम मजदूरों की समस्या को बेखूबी से दूर करते है। अभी हाल में जिस तरह से स्थायीकरण किए हैं। वो काबिले तारीफ है। विषम परिस्थितियों में भी चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। फिर अच्छी तरह से उनका हल निकालते हैं आने वाले चुनौतियों को भी सफलतापूर्वक लेंगे।