February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है : अमित अग्रवाल

जमशेदपुर : झारखंड में मॉब लिंचिंग, लूट, दुष्कर्म, छिनतई, और गोलीचालन जैसी संगीन वारदात हर दिन की सुर्खियों में रहती है। क़ानून व्यवस्था को धत्ता बताकर अपराधकर्मी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जमशेदपुर में केनरा बैंक में पैसा जमा करने गये नामचीन ज्वेलर्स दुकान के कर्मचारी से 32 लाख रु लूट दिनदहाड़े हो गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा की इस सरकार में बैंक जैसे प्रतिष्ठान सुरक्षित नहीं है। राज्य के कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त हो चुकी है एवं सूबे में अपराधी तांडव कर रहे है। उन्होंने कहा की सरकार की दिलचस्पी ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर राजस्व वसूली में है ना कि अपराध नियंत्रण पर। उन्होंने कहा की जब से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी है तब से व्यापारी, युवा महिलाएं कोई भी सुरक्षित नही है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की जिला प्रशासन जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे एवं पैसों की रिकवरी करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.