February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

अलतमास विकास परिषद को मिला समुदायिक भवन जिला परिषद अध्यक्षा बुल्लू रानी ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : अलतमास विकास परिषद द्वारा एक समुदायिक भवन जो जिला परिषद अध्यक्षा बुल्लू रानी सिंह सरदार के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ , उक्त अवसर पर बुल्लू रानी सिंह ने बताई की जनता के जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिये मैं सदैव समर्पित हुँ और इस क्षेत्र में आने से ही मेरा अपनापन झलकने लगता है, और आपलोगो के बीच रह सेवा करने का अवसर मिलता रहे यही माँ शारदे से प्राथना करती हूँ।
मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, धर्मबीर सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उक्त अवसर पर अलतमास विकास परिषद के अध्यक्ष किरण कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, डॉक्टर पी एन झा, पूजा कुमारी, सन्तोष भगत, ऋचा कुमारी, आभा देवी, मंजू देवी समेत अन्य मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.