February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

साकची क्षेत्र के तमाम दुकानदार अपनी फरियाद लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुँचे

1 min read

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के साकची क्षेत्र के तमाम दुकानदार अपनी फरियाद लेकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुँचे साथ ही मापतोल विभाग के मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। बताया जाता है कि मापतोल विभाग के द्वारा पैसों की उगाही दुकानदारों से की जा रही है, विभाग इनसे मापतोल के नाम पर मुद्रा दोहन कर रही है जिससे क्षेत्र के दुकानदार परेशान हैं , इन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाना चाहिए और तमाम शुल्क की तालिका लगानी चाहिए ताकि सभी से सही शुल्क लिया जाए, इस संबंध में इन्होंने जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए इसपर करवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.