February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

यूपी में सभी मिथक टूटे : राम की नगरी में बुलडोजर के आगे साईकिल पंचर, पंजाब में आप की आंधी, उत्तराखंड व मणिपुर कमल ही कमल, गोवा में संस्पेंस बरकरार

1 min read

Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी होता जा रहा है।

उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि रूझानों के मुताबिक यहां भाजपा एक बार फिर सत्ता रिपीट कर रही है।

पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।

उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.