February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा : युवा प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व मे रेल मंडल प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंप, कुँवर सिंह चौक की जगह घोड़ा चौक का उल्लेख होने पर कड़ा विरोध जताया

जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के नेतृत्व मे रेल मंडल प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंप कर रेल मंडल प्रबन्धक द्वारा खासमहल से वीर कुँवर सिंह चौक तक रोड मरम्मती के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त को दिए गये एन ओ सी मे वीर कुँवर सिंह चौक की जगह घोड़ा चौक का उल्लेख होने पर कडी आपत्ति जताया एवं अविलम्ब सुधार हेतु उचित करवाई की माँग की, वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह ने वरीय रेल पदाधिकारी को बाबू वीर कुँवर सिंह ना सिर्फ क्षत्रिय कुलभूषण थे। अपितु भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानियों मे से एक थे, उनके नाम पर ही उक्त चौक का नामकरण महान क्रांतिकारी के सम्मान मे किया गया है जिसे सार्वजनिक तौर पर सारे लोग एवं सरकारी दस्तावेजों मे भी वीर कुँवर सिंह चौक के नाम से ही जाना जाता है, ऐसे मे रेल प्रबंधन के द्वारा अपने पत्राचार मे उसे घोड़ा चौक बताना आक्रोशजनक है एवं क्षत्रिय समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ जैसा है जिसे किसी भी हाल मे बर्दास्त नहीं किया जायेगा. सहायक अभियंता ने दर्ज आपत्ति को स्वीकारते हुए अफ़सोस जाहिर किया एवं भविष्य मे ऐसी घटना दुबारा नहीं घटित हो इसको सुनिश्चित भी किया एवं विभाग की और से माफ़ी माँगी। मौक़े पर मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत, जिला संरक्षक कन्हैया सिंह, प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री महेश सिंह, प्रदेश मंत्री अनिल सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष अभिनंदन सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, भोला सिंह, संतोष सिंह, सौरभ सिंह, साकेत भारद्वाज, ललित सिंह, अभय सिंह, बिनय सिंह, विशाल सिंह, सूरज सिंह, पवन सिंह, कमलेश सिंह, मोनू सिंह, राजेश सिंह, सोनू सिंह, अनूप सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.