न्यू केबल टाउन बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा अखंड रामायण पाठ, 101 दीप प्रज्वलन, महा आरती, भजन संध्या, महाभोग का किया गया आयोजन
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर न्यू केबल टाउन बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा अखंड रामायण पाठ , 101 दीप प्रज्वलन, महा आरती ,भजन संध्या ,महाभोग का आयोजन कमेटी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, गोलपुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन,जुगुण पांडे, कांग्रेस नेता शैलेश पांडे, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हलवा, पुरी ,चना खीर आदि ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमप्रकाश सिंह अजय सिन्हा, अजय सिंह, सुरेश दास, विनोद ओझा, देबाशिष् झा का सक्रिय योगदान रहा।