आजसू छात्र संघ ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र
1 min read
जमशेदपुर, 18 जुलाई 2023
आजसू छात्र संघ ने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा है. पत्र में कहा गया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है. विश्वविद्यालय ने CUET की व्यवस्था लाकर छात्रों को इंटर इमेक्सम देने के बाद भी फिर एक परीक्षा और वित्तीय समस्या में फसाया है. अब विश्वविद्यालय के द्वारा यह कहा जा रहा है कि CUET बालो को पहले मौका मिलेगा उसके बाद साधारण छात्रों को मेघा सूची में शामिल किया जाएगा. आजसू छात्र संघ ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि 15 जुलाई से को CUET का रिजल्ट आया उससे पहले जिन छात्रों ने आवेदन किया है उन छात्रों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है.
आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि जितने छात्र एडमिशन के फॉर्म भरे, सभी का नामांकन सुनिश्चित किया जाए. सभी विभागों में सीटो की संख्या बढ़ाई जाए और मेघा सूची का प्रकाशन 12वीं के अंक के आधार पर हो. आजसू छात्र संघ ने कहा है कि अगर विश्वविद्यालय इन मांगों को नहीं मानता है तो वे जोरदार आंदोलन करेंगे.
आजसू छात्र संघ के इस आंदोलन में कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, जिला संयोजक कामेश्वर प्रसाद, शैलेश सिंह, अमृतांशु सिंह, अनिमेष कुमार, सनी गिरी, सूरज कुमार, दिलनवाज खान, नीतीश कुमार महतो और शेखर आनंद उपस्थित थे.