January 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

आजसू पार्टी ने मनाया पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की जन्मदिन

जमशेदपुर : 15 जनवरी 2023 को दडिमना स्थित ग्रीन सिटी स्थित पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी केंद्रीय प्रधान महासचिव श्री रामचंद्र सहिस के आवास पर आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया जिसमे गुलदस्ते और अंगवस्त्र से स्वागत कर केक कटिंग किया गया।

जन्मदिन मनाने आए पार्टी कार्यकर्ताओं को रामचंद्र सहिस ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रकृति और संस्कृति के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए नव वर्ष में नए उत्साह के साथ पार्टी को मजबूत करने का संकल्प ले जनसेवा में लगे रहने की बात कही साथ ही जनता के बीच जन विषयो के साथ संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधा में आ रही अड़चनों को दूर करने का प्रयास करे।

जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी, प्रो रविशंकर मौर्या, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, विमल मौर्या, हेमंत पाठक, मनोज यादव, मृत्युंजय सिंह, शंभू श्रवन, मनोज ठाकुर, संतोष कुमार, अरूप मल्लिक, प्रवीन प्रसाद, स्वरूप मल्लिक,साथ में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, लालचंद सिंह, अमर सिंह,साहेब बागती, सरफराज खान, समीर खान समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.