March 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

आजसू जिला समिति की बैठक मंगल सिंह अखाड़ा कदमा जमशेदपुर में हुई संपन्न…

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर : बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पिछडो के मसीहा स्वर्गीय जगदेव बाबू की शहादत मनाने को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दे और शहर को आजसूमय बनाने हेतु सभी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई.


उक्त अवसर पर आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी डॉक्टर रविशंकर मौर्या ने कहा कि जगदेव बाबू का शहादत दिबस टेल्को गुरुद्वारा जमशेदपुर में मनाने का निर्णय लिया है उक्त कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, डॉक्टर देबशरण भगत, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, पार्टी के प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, हरेलाल महतो समेत अन्य शिरकत करेंगे , जगदेव बाबू समाज सुधारक के रूप में अविभाजित बिहार के एक मात्र नेता थे जो वंचित लोगो पिछडो के आवाज बनकर उभरे नेता को याद करने का संकल्प लेकर आजसू पार्टी को एकजुट होकर कार्य करना होगा साथ ही जिन्हें जिम्मेदारियां दी गई है वैसे लोगो अपनी जिम्मेदारीयो को निभाने का सतत प्रयास करेंगे ।

बैठक में मुख्य रूप चन्द्रगुप्त सिंह, संजय मालाकार, फणीभूषण महतो, मुन्ना सिंह ब्रजेश, धर्मबीर सिंह, अप्पू तिवारी, अशोक मण्डल, मनजीत यादव, शैलेंद्र सिन्हा, हेमन्त पाठक, कृतिवास मण्डल,अरूप मल्लीक, धनेश कर्मकार,राजेश कर्मकार, प्रकाश विश्वकर्मा, राजेश चौधरी,चंद्रेशबर पांडेय, संजय सिंह, मंजू राज, संगीता सिंह, सन्तोष सिंह, नवीन महतो, प्रवीण प्रसाद, कुंदन सिंह छोटू, ललित सिंह, अभय सिंह, बिगेन सोरेन, मनोज ठाकुर, समेत अन्य मौजूद रहे । कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पार्टी सुप्रीमो सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो . जगदेव बाबू का शहादत दिवस 11 सितंबर को मनायेगी आजसू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.