March 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

साकची में 2 अप्रैल से AI क्रैश कोर्स और स्किल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू

1 min read

जमशेदपुर : शहर के युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़ी स्किल डेवलपमेंट पहल की शुरुआत होने जा रही है। साकची स्थित E-Digital India Skill Development Institute द्वारा 2 अप्रैल 2026 से AI Crash Course एवं Skill Certification Program शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम साकची में दिल्ली दरबार के पास स्थित संस्थान के सेंटर में आयोजित होगा। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जमशेदपुर के युवाओं, फ्रीलांसर, मीडिया से जुड़े लोगों और कार्यरत प्रोफेशनल्स को आधुनिक Artificial Intelligence (AI) तकनीक से जोड़ते हुए उन्हें प्रमाणित कौशल उपलब्ध कराना है।आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कई प्रतिभाशाली लोगों के पास अनुभव और हुनर होने के बावजूद उन्हें बेहतर अवसर नहीं मिल पाते, क्योंकि उनके पास मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट या नई तकनीकों की जानकारी नहीं होती। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा यह अल्पकालीन कोर्स तैयार किया गया है, जिसमें प्रतिभागियों को AI Tools का उपयोग, AI Content Creation, AI की मदद से Video Editing, Blogging और Media कार्य, Digital Marketing तथा Freelancers के लिए Productivity Tools की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।यह कोर्स खास तौर पर वीडियो एडिटर, ब्लॉगर, कंटेंट राइटर, छोटे मीडिया चैनल चलाने वाले, फ्रीलांसर, ऑनलाइन कार्य करने वाले युवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी और अपने कौशल को अपडेट करना चाहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी बताया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को E-Digital India की ओर से AI Skill Training Certificate प्रदान किया जाएगा, जो नौकरी, फ्रीलांस कार्य और करियर विकास में सहायक होगा। इस कोर्स की फीस ₹4,999 निर्धारित की गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान में I

SM Ranchi Satellite Center का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थी MBA, BCA, Hotel Management सहित कई प्रोफेशनल कोर्स में नामांकन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9934141233 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान की टैगलाइन है — “Skill Hai? Experience Hai? Ab AI Knowledge aur Professional Certification bhi Milega!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.