February 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

₹499 में AI व डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की घोषणा, ई-डिजिटलइंडिया ने 350+ छात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

1 min read

जमशेदपुर:साकची स्थित ई-डिजिटलइंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 350 से अधिक छात्रों के लिए भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान विश्वविद्यालय एवं उसके संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्रेजुएट कॉलेज के डॉ. राकेश पांडेय, को-ऑपरेटिव कॉलेज के डॉ. रवि रंजन एवं श्री स्वरूप, MIITJEE के श्री कृष्णा बनर्जी, एलबीएसएम कॉलेज के डॉ. कमलेंदु तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दीपांजय उपस्थित रहे। अतिथियों ने ई-डिजिटलइंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में AI, डिजिटल मार्केटिंग और अकाउंटिंग जैसी स्किल्स रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए बेहद जरूरी हैं।

कार्यक्रम के दौरान ई-डिजिटलइंडिया के निदेशक श्री रामकृष्ण ठाकुर ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि संस्थान अब टैली, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डिजिटल मार्केटिंग में मात्र ₹499 शुल्क पर विशेष प्रशिक्षण कोर्स शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कम लागत में अधिक से अधिक युवाओं को स्किल्ड बनाना है ताकि आर्थिक स्थिति शिक्षा में बाधा न बने और शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी कम हो सके। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया, जिसमें संस्थान के सभी प्रशिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.