रांची में आंदोलनरत होमगार्ड जवान उतरे सड़क पर
राँची : बिहार राज्य में होमगार्ड जवानो को बिहार सरकार के द्वारा कई तरह का लाभ दिया जा रहा है जिससे बिहार राज्य के होमगार्ड जवानो कि स्थिति झारखण्ड राज्य के होमगार्ड जवानो की स्थिति से कई गुणा बेहतर है । विगत् 8 मार्च से झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एशोसियेशन के बैनर तले झारखण्ड राज्य के होमगार्ड जवानो के द्वारा बिहार राज्य के तर्ज पर सभी सुविधा झारखण्ड राज्य के होमगार्ड जवानो को भी देने को लेकर अनिश्चित कालिन आदोलन चल रहा है परन्तु सरकार के स्तर से होमगार्ड जवानो की माँगो को लेकर किसी तरह की पहल नहीं कि गई है।

हद तो तब हो गई जब धरना में बैठे होमगार्ड के जवानों के लिए पीने का पानी का टैंकर प्रशासन द्वारा हटा लिया गया इससे आक्रोशित होमगार्ड के जवानों ने धरना स्थल से उठकर सड़क जाम कर दिया। होमगार्ड जवानों की मांग है के बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी होमगार्ड जवानों को सारी लाभ दी जाए।