March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

जैक द्वारा जारी 10वीं और 12 वीं के रिजल्ट के बाद असंतुष्ट छात्रों का फूटा गुस्सा, छात्र सड़क पर कर रहे आंदोलन

राँची : झारखण्ड के राज्य भर के 10 वीं और 12वीं के छात्रों ने मंगलवार शिक्षा मंत्री का आवास का घेराव किया है। वहीं भारी संख्या में छात्रों ने मेकॉन चौक डोरंडा के पास बीच सड़क पर बैठ कर आंदोलन कर रहे हैं। वही करीब एक हज़ार की संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से आये छात्र अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों जैक (झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल) की ओर से 10 वीं और इंटर का रिजल्ट जारी किया गया था। कोरोना संकट को देखते हुए उसने बगैर परीक्षा लिए ही रिजल्ट घोषित किया था। इसमें कई पास हुए तो कुछ के हाथ निराशा लगी। करीब 33 हजार से ज्यादा छात्र को जैक ने फेल घोषित कर दिया है। अब इसे लेकर फेल छात्रों में नाराजगी है। राज्यभर में जैक के फैसलों के खिलाफ उनमें उबाल है।वहीं कुछ छात्राओं ने कहा कि जैक ने ऐसे छात्राओं को भी फेल कर दिया है जिन्होंने पहले वर्ष में बेहतर परिणाम दिया था। जैक के इस फैसले से सैकड़ों छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।इंटर में फेल कई छात्रों, उनके परिजनों ने राँची सहित राज्य के दूसरे जिलों में भी सड़कों पर उतर कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कॉलेज द्वारा कोरोना ने छात्रों की पढ़ाई का नुकसान तो किया ही। उनके रिजल्ट के लिए अंक तैयार करने में ढंग से काम नहीं किया गया। इसमें जैक ने मनमर्जी दिखायी।
जिसको लेकर छात्रों में खासी नाराजगी है और छात्र एकजुट होकर आंदोलन कर रहे है। आंदोलन उग्र ना हो इसके लिए मौके पर पुलिस मौजूद है छात्रों को समझाने की काम कर रहे हैं।वहीं राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्रों का कहना है कि जैक ने सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया और जिसकी वजह से कई छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। इसलिए हम लोग अपनी मांग रख रहे हैं और जैक फिर से मूल्यांकन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.