September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

लालू यादव की जमानत के बाद झारखंड राजद में खुशी की लहर, प्रदेश कांग्रेस ने भी जताई प्रसन्नता

राँची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को आज हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद बिहार सहित झारखंड राजद में भी खुशी की लहर दौड़ गई है कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिल रहा है हालांकि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह की माने तो आरजेडी कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाएंगे पटाखे नहीं छोड़ेंगे रंग अबीर गुलाल नहीं लगाएंगे लेकिन आरजेडी परिवार में और लालू यादव के परिवार में लालू की जमानत मिलने से काफी खुशी है लालू यादव को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गरीबों का मसीहा बताया और कहा कि अब गरीब के मसीहा बाहर आएंगे तो लोगों का कल्याण होगा।
इधर झारखंड सरकार में सहयोगी कांग्रेस भी लालू प्रसाद यादव के जमानत पर प्रसन्नता जताई है प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है की बिहार झारखंड ही नहीं पूरे देश में लालू यादव के जमानत पर प्रसन्नता है।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.