FACEBOOK : दोस्ती के बाद व्यपारी की लाडली व फ़ेसबुकिया फ़रेबी 16 लाख रुपए के साथ हुए रफूचक्कर
1 min read
जमशेदपुर : पोटका के हल्दीपोखर के रहने वाले एक व्यापारी की नाबालिग बेटी को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करने के बाद घर से 16 लाख रुपये लेकर भाग गयी 16 दिनों के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चलने पर अंततः परिवार के लोग गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और घटना की पूरी कहानी बयां की। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद थानेदार को इस मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं। आरोपी के बारे में परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह धनबाद का रहने वाला है। एक साल से उनकी बेटी का फेसबुक पर पीछा कर रहा था। दोनों कब और कैसे योजना बनाकर लापता हो गये हैं परिजनों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मोबाइल लेकर भी गयी है। लेकिन घटना के बाद से ही मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को आरोपी का फोटो बी उपलब्ध करवा दिया है। उसके माध्यम से पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बारे में बताया गया कि कोवाली की पुलिस टीम पूरे मामले को लेकर धनबाद भी गयी थी। वहां पर पुलिस ने थाने पर जाकर तस्वीर दिखाकर आरोपी का पता लगाने का काम किया, लेकिन किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगी है। अंततः परिवार के लोग एसएसपी के पास गुहार लेकर पहुंचे। परिजनों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे हुए थे।