November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

प्रेमिका को शराब पिलाने के बाद चाकू से रेता गला…दूसरे युवकों से बात करना नहीं था पसंद प्रेमी को !

1 min read

झारखंड : साहिबगंज जिले के मारगोमुंडा थाना अंतर्गत सिमराजोरिया मैदान के पास विवाहिता युवती की हत्या का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कर लिया है। 29 वर्षीय युवती सहीना बीवी का हत्यारा उसका 23 वर्षीय प्रेमी छोटू पौद्दार ही निकला। सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रवानी ने घटना के संबंध में पत्रकारों को बताया कि मृतका सहीना बीवी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के छातापाथर गांव की रहने वाली थी।

वह फिर पिता के घर में आकर रहने लगी। उसके बाद करौं थाना क्षेत्र के जग्गाडीह गांव निवासी मछली, मुर्गा बेचने वाले युवक छोटू पौद्दार से उसका प्रेम संबंध हो गया। एसडीपीओ के अनुसार 4-5 अगस्त की रात सिमराजोरिया मैदान के पास सहीना और छोटू शराब, बीयर और चिकन का सेवन किया। सहीना का अन्य युवकों से संबंध को लेकर छोटू से तकरार होने लगा।

पुलिस कप्तान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रवानी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में पुलिस निरीक्षक मधुपुर रामदयाल मुंडा, अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मारगोमुंडा थाना प्रभारी अनुरंजन समेद्र समद, थाना प्रभारी पाथरोल मनीष कुमार, थाना प्रभारी करौं चंदन कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मारगोमुंडा सुमित कुमार और टेक्निकल टीम के सहयोग से मामले का उद्भेदन कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.