जेएन टाटा की जयंती पर केक काटने के बाद अपनी करूण पुकार से अधिकारियों को जगाएगा झारखंड मजदूर यूनियन

जमशेदपुरः झारखंड मजदूर यूनियन 3 मार्च को जमशेददजी टाटा की जयंती के मौके पर 11 पौंड का केक काटेगी, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी और इसके बाद अपनी करुण पुकार के साथ अपने बदहाली पर आंसू बाहएगी। इसका मकसद टाटा स्टील के आला अधिकारियो को यह बताना है कि टाटा के सपनों के शहर जमशेदपुर में आज मजदूरों का क्या हाल है।
झामुमो नेता दुलाल भुइय़ां लगातर मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं औऱ इस क्रम में उनके द्वारा कभी टाटा स्टील गेट जाम तो कभी धरना तो कभी प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों का हक और अधिकार की आवाज को बुलंद किया जा रहा है। इस कड़ी में आज सर्किट हाउस में एक बैठक हुई। बैठक में उन्होंने संगठन के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में सहमति बनी की अगला आंदोलन 3 मार्च को जुबली पार्क गेट के सामने एक दिवसीय उपवस कर किया जाएगा। हालांकि इस दौरान जमशेदपजी टाटा की जयंती पर केक काटा जाएगा औऱ माल्यार्पण भी किया जाएगा।