November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

लोगों के बचाव हेतु प्रशासन कदम उठाए, अन्यथा हमें मजबूरन आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडेगा : दुखू मछुआ

जमशेदपुर : समाज सेवक सह जन हितो के संघर्ष कर्ता दुखू मछुआ के नेतृत्व में दोमुहानी सोनारी में कचड़ा फेकाव रोक हेतु प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन बस्तियों के अनेकों लोग के उपस्थिति में हुई। बस्ती कल्याण समिति के संरक्षक दुखू मछुआ ने कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिया गया है। लेकिन अभी तक कोई कारवाई नही हुई है।जिला प्रशासन को शीघ्र कचड़ा के प्रकोप से 50000 जनसंख्या के घनत्व को बचाव हेतु कदम बढाने आवश्यकता है। अन्यथा हमें मजबूरन आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। जिला प्रशासन बस्तियों के लोगों की समस्या को समझते हुए जल्द से जल्द कचड़ा फेकाव रोक कर कोई वैकल्पिक स्थल पर फेकाव करें। इसमें बस्तियों के अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.