September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

बारीडीह बस्ती में काली मंदिर तोड़े जाने के आरोप में पिता-पुत्र पर कार्यवाही

शांत शहर को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है : अंकित शुक्ला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती के बागुन नगर, डी ब्लॉक में स्थित काली मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में भाजपा बारीडीह मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल के सदस्यों द्वारा सिदगोड़ा थाना के सहयोग से 2 आरोपी पर कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि बागुन नगर स्थित काली मंदिर को आरोपियों के परिवार के महिला सदस्य द्वारा बनाया गया था, जिसे सार्वजनिक घोषित किया गया था। किंतु महिला के देहांत के उपरांत उसके छोटे बेटे ने ईसाई समुदाय की लड़की से विवाह करके ईसाई धर्म को अपना लिया। पिछले 2 दिन से मंदिर को बंद रखा गया और रात को टाटा मणिपाल यूनिवर्सिटी के चल रहे काम की आवाज़ की आड़ लेकर इसे तोड़ दिया गया। जिसकी भनक स्थानीय निवासियों को लगी और वे लोग भाजपा युवा मोर्चा के बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता को दी जिसके बाद कंचन दत्ता ने बारीडीह मण्डल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर को खबर दी। जिसके उपरांत वे लोग अपने सदस्यों के साथ सिदगोड़ा थाना को सूचित करते हुए उक्त स्थान पर पहुँचे और मंदिर तोड़ने और लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप को लेकर पिता पुत्र को थाना ले जाया गया, जहाँ उनपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस पूरी कार्यवाही के दौरान भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बारीडीह भाजयुमो अध्यक्ष कंचन दत्ता, भाजयुमो के जिला आईटी सेल प्रभारी मनोज तिवारी, बारीडीह भाजयुमो मण्डल के कार्यालय प्रभारी रोहित कुमार वर्मा एवं बस्ती वासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.