अभाविप का आरोग्य अभियान का हुआ शुरूआत 10 जून तक चलेगा।
1 min readजमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मिशन आरोग्य अभियान आज से पूरे झारखंड प्रदेश में शुरू हो गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नाथू गाड़ी ने रांची से इस अभियान का शुभारंभ किया। आज कोल्हान में इस अभियान की शुरुआत एक साथ 20 केंद्रों पर किया गया। जमशेदपुर के समीप NH- 33 पर स्थित रुपाई डांगा, सोनारी दोमुहानी स्थित बाबा तिलका मांझी, बस्ती, मतलाडीह हरहरगुटु ,गोलमुरी,आदित्यापुर,बागबेड़ा,पटमदा, बारीडीह आदि स्थानों पर मिशन आरोग्य अभियान चलाकर लोगों का हेल्थ स्क्रीनिग किया गया। आज पहले दिन जमशेदपुर में लगभग 1 हजार लोगों का थर्मल स्क्रीनिग,ऑक्सिजन लेवल की जाँच कर उनका डेटाबेस तैयार किया जा रहा हैं। इस अभियान में कोल्हान के तीनो जिलों से अभाविप के 100 कार्यकर्ता मास स्क्रीनिग में लगे हुए हैं जो कोल्हान के लगभग 500 गांवो में जाकर लोगों का हेल्थ स्क्रीनिग करेंगे, साथ ही इस दौरान गांव के लोगों का थर्मल स्क्रीनिग, ऑक्सीजन लेवल के साथ -साथ उनके स्वास्थ्य का लिखित डेटाबेस तैयार भी कर रहे हैं,

अभाविप कार्यकर्ताओ द्वारा जरूरतमंदो के बीच जरूरी दवा, मास्क आदि का वितरण किया गया। मिशन आरोग्य मेगा हेल्थ स्क्रीनिंग का मुख्य उद्देश्य राज्य को कोरोना महामारी के अगले फेज से झारखंड को बचाना है।
अभियान की सफलता हेतु कोल्हान में 100 कार्यकर्ताओं की 20 टोलियाँ बनाई गई है। प्रत्येक टोली में पाँच सदस्य रहेंगे, जिसमें एक सदस्य थर्मल स्कैनिंग का कार्य करेगा, दूसरा ऑक्सीजन लेवल मापेगा, तीसरा जरूरी दवा उपलब्ध कराएगा चौथा वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक करेगा एवं उनकी समस्याओं का निदान करेगा और पांचवा सदस्य डेटाबेस तैयार करेगा। कोल्हान विभाग के तीनों जिला मुख्यालय को केंद्र बनाकर हेल्थ स्क्रीनिंग की मॉनिटरिंग की जा रही हैं। इस अभियान की जानकारी देते हुए विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने कहा कि झारखंड के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे इसलिए अभाविप इस अभियान को चला रही हैं। मिशन आरोग्य अभियान के माध्ययम से हमारे कार्यकर्ता हेल्थ स्क्रीनिग के साथ- साथ समाज में वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रम का वातारण बना है उसको दूर करेगी। झारखंड में आरोग्य मिशन अभियान के तहत अभाविप के 2500 कार्यकर्ताओं की 500 टोलिया बनी हैं जो राज्य के लगभग 10000 गांव तक जाकर 10 लाख लोगों का हेल्थ स्क्रीनिग करेगी। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम में 11 टोली , पश्चिम सिंहभूम में 4 टोली एवं सरायकेला-खरसांवा जिले में 5 टोली बनाई गई है जो कोल्हान के लगभग 500 गाँवों तक जाएगी। यह अभियान अगले एक सप्ताह तक निरंतर चलेगी। इस अभियान की सफलता में शहर के कई सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। इस अभियान में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कम्लेन्दु विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, अखिल सिंह, बापन घोष,वीरेंद्र पासवान,शांतनु चक्रवर्ती ,महेश बेरा, सोनूसाह,रादीप,साहिल सैनी ,सिद्धार्थ सिंह, अनिप अनुरंजन,नमिता पाठक, शिल्पी चंद्रा, मौसमी जैना, पूजा कुमारी, तान्या कुमारी, राहुल, विशाल, कार्तिक झा, शाहिल कुमार, जितेंन राव, समते सैकड़ों कार्यकर्ता लगे हुए हैं।