February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

सामाजिक संस्था कोशिश के होली स्नेह मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने लिया फगुआ गीतों का आनंद, गायक बुलेट तिवारी ने बहाई फगुआ गीतों की बयार, जमकर झूमे लोग

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: शहर की समाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा शुक्रवार को गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन में होली स्नेह मिलन समारोह का धूमधाम से आयोजन किया गया। संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई संगीतमय होली मिलन समारोह में शहर के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य हस्तियों के संग हजारों लोगों ने शिरकत की। होली स्नेह मिलन समारोह में बक्सर से आये गायक बुलेट तिवारी के फगुआ गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। पूरे समारोह के दौरान लोग होली के रंगों में सराबोर दिखे और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिलन-समारोह में सभी ने होली के पारंपरिक पकवान एवं स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया। देर शाम तक ढोलक, झाल व मंजीरा के साथ फगुआ गीतों से महफिल गुलजार रहा।

मिलन समारोह में शामिल गणमान्य अतिथियों ने होली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से युवा समूहों के द्वारा जमशेदपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सेवा कार्य के जरिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जो अन्य संस्थाओं एवं शहरवासियों के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है।

संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा निरंतर सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। विगत आठ वर्षों में विभिन्न मानवीय सेवा कार्यों के जरिये जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की हरसंभव कोशिश की गयी है। उन्होंने कहा कि संस्था के युवा सदस्यों के सम्मिलित प्रयास से संस्था यूं ही निरंतर सामाजिक गतिविधियों के जरिये अपने सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करती रहेगी।

समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, नीरज सिंह, विजय खां, शंभूनाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, परितोष सिंह, समाजसेवी अनिल ठाकुर, विपिन झा, आर के सिंह, पप्पू सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, राजन सिंह, संजय चौधरी, राजीव कुमार, कमल किशोर, कृष्णा शर्मा काली, शैलेश पांडेय, अजय सिंह, संजीव श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, मनोज सिंह, त्रिदेव सिंह, संजीव सिंह, बिनोद राय, हेमंत सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, बबलू गोप, श्रीराम प्रसाद, हरेराम यादव, अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह बम, रामस्वरूप सिंह, राजेश सिंह, राजीव चौहान, बॉबी सिंह, गुरप्रीत सिंह, विनय तिवारी, मंटू चावला, रमन सिंह, ह्नन्नी परिहार, प्रेम झा, पप्पू कुमार, राजेश सिंह, राकेश गिरी, कुणाल शर्मा, पीयूष ईशु, जितेन्द्र सिंह, सुनील पांडेय, सुमित सिंह, करमजीत सिंह कम्मे, ऋषव सिंह, कुंदन सिंह, अजय जायसवाल, सुबोध शर्मा, शैलेन्द्र प्रसाद, राणा प्रताप सिंह, संजू सिंह, अविनाश मिश्रा, रमेश राजू, शेखर बाबू, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, चंकी समेत अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.