February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

आम आदमी पार्टी द्वारा दोमुहानी में टुसू पर्व के अवसर पर शर्बत और बिस्कुट का किया वितरण

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) दिनांक 15.01.2024 को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में दोमुहानी (पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र) में झारखंड के प्रमुख पर्व टुसू के शुभ अवसर पर शरबत और बिस्कुट वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश उप संयोजक श्री प्रेम कुमार जी और प्रदेश के संयुक्त सचिव श्री रईस अफरीदी जी थे।

इस वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगो ने आम आदमी पार्टी के स्टॉल से शरबत और बिस्कुट ग्रहण किया।

“हमारे इस कार्यक्रम के दौरान बहुत सारे पुरुषो और महिला ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।”: अभिषेक कुमार

इस कार्य में मुख्य रूप से प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी जी, महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर जिला सहसचिव संकर ठाकुर, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, ममिता द्विवेदी, संगीता चौबे एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.