February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

आम आदमी पार्टी ने NEET परीक्षा को लेकर साकची गोलचक्कर पर किया प्रदर्शन

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: दिनांक 17/06/2024 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई के द्वारा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में NEET परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर जोरदार प्रदर्शन साकची मुख्य गोलचक्कर में किया गया।

अभिषेक कुमार ने इस प्रदर्शन के माध्यम से बताया की किस तरह NEET की परीक्षा इसी साल 5 मई को हुई थी, इसमें 23 लाख 30000 स्टूडेंट शामिल हुए थे, इस दौरान लोकसभा के चुनाव भी हो रहे थे, 4 जून को लोकसभा के साथ NEET के भी रिजल्ट जारी किए गए, इसमें 67 स्टूडेंट को पूरे 720 मार्क्स दिए गए, NEET की परीक्षा के इतिहास में पहली बार इतने छात्र टॉप स्कोरर रहे, इस पर कई स्टूडेंट और शिक्षकों ने सवाल उठाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में प्रेम कुमार झारखंड प्रदेश उप संयोजक थे।

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर इकाई के द्वारा केंद्र सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा सचिव मणि यादव, अल्प संख्यक मोर्चा सचिव चरणजीत सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महिला उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी, जमशेद आलम, गुरु मुख सिंह, पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, देवेंद्र सिंह, नवीन कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार और भरी संख्या में आम आदमी पार्टी के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.