February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर छेड़खानी करने वाले युवक की चप्पल से हुई जमकर पिटाई

1 min read

ADITYAPUR : आदित्यपुर इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर लड़की को छेड़ना आदित्यपुर के एक युवक अरविंद आर्या को महंगा पड़ गया। जहाँ सरेआम युवती ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत आकाशवाणी चौक के समीप युवती ने युवक की चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली। वहीं मौका देखकर राहगीरों ने भी अपने हाथ साफ किए। और युवक की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाना ले गई। युवती ने बताया कि युवक हर दिन उसे अश्लील मैसेज भेजा करता था। आज भी उसने अश्लील मैसेज भेजा था। जिसके बाद उसे आकाशवाणी चौक के समीप मिलने का टाइम देकर बुलाया। तब जाकर वह पकड़ में आया। फिलहाल पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। जहां युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 32 के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.