November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

बच्चे को बचाने के चक्कर में एक महिला और उसके 3 बच्चों की नदी में डूबने से मौत….

बिहार : समस्तीपुर में एक महिला और उसके 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला और बच्चे शौच के लिए तालाब के पास गए थे। वहीं एक बच्चे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी के शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान चंपा देवी (30 वर्ष) और उसके बच्चों आंचल कुमारी (12 वर्ष), गौतम कुमार (10 वर्ष) और काजल (8 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत अंतर्गत श्रीनाथ पारन गांव का है। यहां महिला का मायका है। उसका ससुराल बेलसंडी गांव में है। चंपा देवी की शादी 14 साल पहले बेलसंडी के निवासी रंजीत दास के साथ हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.