June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

नूपुर शर्मा का एक नया वीडियो फिर से आया सामने…जानिए क्या हैं सच !

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नूपुर को कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या अपने ही देश में हिंदू होना जुर्म है। वीडियो में आगे नूपुर ने राहुल गांधी और JNU (जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी) पर निशाना साधते हुए दोहरे चरित्र का आरोप लगाया।

24 मई 2018 को नूपुर ने कार्यक्रम की 4 फोटो शेयर कर लिखा था- आज महाराष्ट्र के नगर में वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित ‘व्याख्यान’ में ‘राष्ट्रवाद में महिलाएं’ पर बात की। कुछ बहुत ही उद्यमी नगर महिलाओं के साथ बातचीत करना भी एक सौभाग्य की बात थी, जो विभिन्न तरीकों से समाज में योगदान दे रही हैं।

बता दें, विवादित बयान के बाद से नूपुर ने किसी भी कार्यक्रम में शिरकत या सार्वजनिक उपस्थिति नहीं की है। साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो नूपुर के विवादित बयान के बाद का नहीं बल्कि 4 साल पुराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.