साकची गुरुद्वारा में सावन माह का श्रद्धापूर्वक स्वागत, संग्रांद का भव्य आयोजन।


न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में बुधवार को सावन माह की संग्रांद बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई। इस अवसर पर “सावन सरसी कामणी, चरन कमल सिउ पिआर, मन तन रता सच रंग इको नाम अधार” शब्द गायन के साथ कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। हजूरी रागी जत्था भाई नारायण सिंह के भावपूर्ण कीर्तन में संगत मंत्रमुग्ध हो गई। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने गुरमत विचार साझा करते हुए संगत को संग्रांद के महत्व के बारे में बताया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।

विकास कार्यों में संगत का सहयोग सराहनीय: प्रधान निशान सिंह।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि संगत के सहयोग से गुरुद्वारा में कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगत से सुझाव लेकर आगे के विकास कार्यों की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने संगत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज की भलाई के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन लगातार प्रयासरत रहेगा।

संग्रांद कार्यक्रम की सफलता में समिति सदस्यों और बीबियों का योगदान।
संग्रांद के सफल आयोजन में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, महामंत्री शमशेर सिंह सोनी, खजान सिंह, बरयाम सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण, जसवीर सिंह गांधी, सुखविंदर सिंह निक्कू, सुरजीत सिंह छीते, सतपाल सिंह राजू, दलजीत सिंह, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, अमरपाल सिंह, नानक सिंह, मनोहर सिंह मीते, त्रिलोचन सिंह तोची, बलदेव सिंह बब्बू, जसविंदर सिंह मोनी रंधावा सहित सिख स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब जत्था की बीबियों ने विशेष सेवा दी। मंच का संचालन सरदार सुरजीत सिंह छीते ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुखविंदर सिंह निक्कू ने किया।
