आग से जलकर राख हुई हीरापुर की एक दर्जन दुकानें, लाखों रुपये की क्षति
धनबाद : हीरापुर बाजार हीरा मार्केट के सामने लगी आग से 12 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। घटना अहले सुबह की ,आगलगी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुुपये के सामान की क्षति हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब चार बजे के आसपास अचानक हीरापुर की फुटपाथ दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें काफी उंची उठ रही थीं। आग लगने की सूचना पर दुकानदार काफी संख्या में जुट गए। दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची।हालाँकि अब आग पर काबू पा लिया गया है ।जहां आग लगी है यहां पर सब्जी, जरूूरी सामान, बर्तन, पूजा सामग्री, मिट्टी के बर्तन, कपड़ा, फल समेत तमाम तरह की दुकानें हैं, जो जलकर राख हो गई।