साकची गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं की भीड़, गुरु ग्रंथ साहिब के 421वें पहले प्रकाश दिहाड़े पर हुआ भव्य आयोजन.
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: साकची गुरुद्वारा साहिब में रविवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के 421वें पहले प्रकाश दिहाड़े के अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरुपर्व मनाया। सुबह अखंड पाठ की समाप्ति के बाद सुखमणि साहिब कीर्तन, सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबियों और भाई नारायण सिंह जी हजूरी रागी द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। दिल्ली से आए भाई मंजीत सिंह जी ने भी शबद गायन कर संगत को भाव-विभोर किया।

कीर्तन और अरदास से गूंजा दीवान, संगत ने लिया लंगर प्रसाद
दीवान की समाप्ति पर ज्ञानी जरनैल सिंह ने विश्व शांति के लिए अरदास की। इसके बाद संगत के बीच गुरु का लंगर वितरित किया गया। भक्तिरस से सराबोर यह कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

गुरुपर्व की तैयारियों में रही मुख्य टीम, प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल
गुरुद्वारा साहिब में गुरु पर्व की तैयारियों की कमान प्रधान निशान सिंह ने संभाली। उनके साथ परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह निक्कू, हरजीत सिंह मोनू, खजान सिंह, ट्रस्टी रबीन्द्र सिंह, बलबीर सिंह धजल, सतनाम सिंह घुम्मण और जसबीर सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का लंगर ग्रहण किया।