February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

मुफ्फसिल थाना चाईबासा में हुआ स्मार्ट फोन का वितरण

1 min read

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना चाईबासा में हुआ स्मार्ट फोन का वितरण सह मानकी मुंडा सम्मान समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए सहायक पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमाँ, साथ मे मौजूद रहे सदर एसडीपीओ दिलीप खलको, जगन्नाथपुर एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवन चंद पाठक, इस अवसर पर वैसे छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन मुहैया कराया गया जो कि मोबाइल फोन के अभाव में ऑनलाइन क्लास नहीं कर पा रहे हैं पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो कि होनहार है मगर उनके पास मोबाइल फोन नहीं है जिस वजह से उन्हें पढ़ने में काफी कठिनाई हो रही है कोरोना महामारी के समय कुछ सामाजिक संस्थाओं और कुछ लोगों द्वारा मोबाइल फोन उपकरण बैंक में जमा कराया गया था उसे ही इन छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है साथ ही इस अवसर पर गांव के मानकी मुंडाओं को भी सम्मानित किया गया मानकी मुंडाओ को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपका भी दायित्व काफी बड़ा है आपको देखना है कि समाज में कोई भी विसंगति ना रहे डायन बिसाही के आरोप में किसी की हत्या ना हो गांव के लोग अपराध का रास्ता ना पकड़े इसलिए आपका दायित्व सबसे बड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.