February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

स्टार्क रीज पेपर प्राइवेट लिमिटेड जामडोल, चाकुलिया में दुर्घटना के दौरान मौत के बाद लगातार हड़ताल मुआवजा पर हुआ समाप्त

चाकुलिया : स्टार्क रीज पेपर प्राइवेट लिमिटेड जामडोल, चाकुलिया में कल दुर्घटना के दौरान दो महिला मजदूरों की दबने से मृत्यु हो गई थी। उनके मुआवजा को लेकर कल से चल रहे हड़ताल को लेकर एक समझौता सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में में संपन्न हुई। अपने आप में यह एक ऐतिहासिक समझौता रहा। कल उर्मिला पातर उम्र 30 वर्ष एवं सरस्वती पातर उम्र 52 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। मजदूरों में इसको लेकर काफी आक्रोश एवं उबाल था। आज प्रबंधन के साथ वार्ता हुई। इस वार्ता में दोनों मृतकों के परिवारों को 10 – 10 लाख रुपया का मुआवजा देने की सहमति बनी। इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार के लिए दोनों परिवारों को  ₹50000 देने का निर्णय लिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित थे। इसके अलावा चाकुलिया के मंडल अध्यक्ष सतदल महतो पार्षद जगन्नाथ महतो, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, प्रदीप महतो, महादेव सिंह, पंकज गिरी, बीरबल  गिरी, कांदरू महतो, बादल सिंह , पवन सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.